संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है। एसआई दयानंद साह के बयान पर स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि थाना क्षेत्र के खाकी मठिया बाजार पर वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था।तभी बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ पुछताक्ष के बाद बाइक के कागजात की मांग की गई तो युवक कोई भी कागजात प्रस्तुत नही कर सका। गिरफ़्तार युवक सिवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लदी सरारी निवासी 24 वर्षीय मनु दुबे बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग