संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाइक की डिक्की से रुपये निकाल रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया जबकि एक अन्य चोर भागने में सफल रहा। मामला मुख्य बाजार बनियापुर का है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरेया निवासी दो युवक बैंक से रुपये निकाल बाजार में खरीदारी करने के लिये बाइक लगाकर किराना दुकान में गए थे। तभी चोर डिक्की तोडकर रुपये निकालनें लगे।जिसे आसपास के लोगों ने देख लिया।जबतक स्थानीय लोग पहुँचे तबतक एक चोर फरार हो गया। जबकि दूसरा पकड़ा गया।पकड़ा गया चोर कटीहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र का सागर पासवान बताया जाता है।जिसे गिरफ्तार कर आवश्यक पुछताक्ष के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। डिक्की में दस हजार रुपये होने की बात बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग