पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर से लेकर तरैया मोड़ तक इन दिनों पागल बंदर का आतंक छाया हुआ है।पिछले एक सप्ताह से इन इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को पागल बंदर ने अपना शिकार बना काट कर घायल कर दिया है। इसी पागल बंदर ने दो दिन पहले पुलिस थाना में पुलिस इंस्पेक्टर को काट डाला था जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया था। सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मराछी गांव निवासी स्व मिथलेश सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह मशरक डाकघर में चेक जमा करने आएं थें कि गेट पर ही पागल बंदर ने पीछे से काट लिया आस पास के लोगों द्वारा हो हंगामा करने पर पागल बंदर पेड़ पर चढ़ गया। घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी प्राथमिक उपचार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग