राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसुलपुर/सारण। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैपिड एंटीजन किट से शुक्रवार को 170 संदिग्ध बीमार लोगों की कोरोना की जांच प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जांच के दौरान 11 लोग संक्रमित पाये गये। कोरोना संक्रमित लोगों में सेंदुआर, राजापुर, बरेजा, बेलदारी, सरयूपार, बंशी छपरा गांवों के एक-एक, हरपुर के तीन व एकमा के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उक्त जानकारी देते हुए स्वस्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लोगों को आवश्यक दवा और सुझाव देकर घर में सुरक्षित रहने के लिए भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग