राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड के पिपरा गांव में थ्रेसिंग के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी से गेँहू के बोझे में आग लग गई जिससे दर्जनों गेहूँ के बोझे जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार पिपरा निवासी भागीरथ राम एवं उनकी पत्नी ने पूरे सीजन भर लोगों के खेतों में गेहूं काटकर मजदूरी में मिले लगभग चार दर्जन गेहूँ का बोझा इकट्ठा किया था। जिसे दौनी करने के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी से गेहूं के बोझे में आग लग गई और देखते ही देखते उनके मेहनत मजदूरी के सभी बोझे जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि दौनी के दौरान अचानक ही थ्रेसर से चिंगारी निकल कर बोझे पर पड़ गई। जिसे किसी ने नहीं देखा और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोग बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े तब तक सभी बोझे जलकर राख हो चुके थे। काफी देर मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन मजदूर दंपति द्वारा मजदूरी करके लाए गए गेहूं के बोझे नहीं बच सके। जिसके लिए उस गरीब परिवार में काफी मायूसी देखी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग