इलेक्ट्रॉनिक दुकान में ताला तोड़ हजारों के सामान की चोरी
बनियापुर(सारण)। इलेक्ट्रॉनिक सह हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर ली और किसी को कानोकान भनक तक नही लगी। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया टोले चतुर्भुज छपरा का है। पीड़ित व सरेया कुर्मी टोला निवासी सुदामा प्रसाद ने स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज करा चोरी गई सामग्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकि में पीड़ित ने बताया है कि अपने दुकान का ताला खोलने गये तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद अंदर का नजारा देख हतप्रभ रह गए। दुकान में रखे 17 पीस सीलिंग फैन, दस बंडल तार, होम थिएटर, पेचकस, होल्डर, हेड फोन, स्टैंड पंखा, प्लास्टिक का नल सहित कई अन्य सामानों की चोरी होने की बात बताई गई है। प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग