राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई,जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम भट्टा गाँव निवासी संजय सिंह पत्नी प्रीति कुमारी अपने देवर के साथ बाइक से जा रही थी।तभी अनियंत्रित ट्रक ने सोनहो टोल प्लाजा के समीप रौंद दिया।जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।तथा कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया।मौके पर पुलिस पहुँच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग