राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के ब्रराहिपुर गोपी गांव के चवर में रविवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव आधा जला हुआ पाया गया है घटना की सूचना पर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मामला है कि सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र और सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बोर्डर पर ब्रराहिपुर गोपी गांव के चवर में रविवार की गांव वालों की सूचना पर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया।शव को खुले चवर में पेट्रोल छीड़कर आग लगा दिया गया था जिससे वह बुरी तरह झुलस गया था।वही घटनास्थल पर देखने से प्रतीत होता है शव कही दूसरे जगह से लाकर जलाया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी हैं।वही शव की जगह पर जले झुड़मुट से उठ रहे धुएं से पता चलता है कि घटना रविवार की अहले सुबह की हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज शिनाख्त की कोशिश कर रही है वही मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग