राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिद्धिदात्री मंदिर चौक के पास शुभम किराना स्टोर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। मामले में चोरी की घटना से पीड़ित किराना दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शनिवार को दुकान बंद कर घर चला गया रविवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचा और ताला खोल अंदर गया तों पता चला कि दुकान के गेट के उपर लगा बोर्ड काटकर चोर अंदर घुसकर दुकान के गल्ले से सिक्के और नोट मिलाकर तीस हजार रुपए की नगदी और काजू बादाम किशमिश कुछ कीमती सामान की चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू की दी हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग