छपरा में भेल्दी में देशी पिस्तौल के साथ अपराधी गिरफ्तार
भेल्दी(सारण)। भेल्दी पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका एक साथ ही बाइक से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधी सोनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर के पशुपति नाथ प्रसाद उर्फ झामा साह का पुत्र कुमार गौरव बताया जाता है। सारण पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने बताया गौरव पर भेल्दी थाना क्षेत्र में लूट के दो मामला दर्ज है।सोमवार की रात एनएच 722 पर भेल्दी पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में गौरव अपने एक साथी के साथ किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था। पुलिस को देखकर दोनों अपराधी भागने लगे पुलिस ने पीछा किया जिसमें गौरव पकड़ा गया। उसका एक साथी बाइक लेकर भागने में सफल रहा।पकड़े गए अपराधी के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग