राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मिजोरम के जंगलों में लगी भीषण आग शहर तक पहुंची, पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

नयी दिल्ली, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बातकर राज्य के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में फैली आग से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

इस संकट से निपटने के लिए उन्हें केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हम सभी मिजोरम के लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करते हैं।’’ मिजोरम के तीन जिलों के जंगलों में भीषण आग लगने की घटना के मद्देनजर जोरमथंगा ने रविवार को केन्द्रीय मदद की गुहार लगाई थी। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक जंगलों में आग लगने की घटना से अभी तक किसी की जान नहीं गई है।