राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैर थाना क्षेत्र कोरेयां गांव में शादी समारोह में द्वार पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच हुई जम कर मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से कुल चार व्यक्ति घायल हो गये। इस मामले में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की कोरेयां गावं में छपरा रौजा से आई बारात का दरवाजा लग रहा था कि अचानक दोनों पक्षों से किसी बात को लेकर हुई जमकर मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गये थें वहीं दोनों पक्षों कि तरफ से कुल चार लोगों पर से इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें कोरेयां गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद के पुत्र लालबाबू प्रसाद चौरसिया, एवं केदार प्रसाद चौरसिया तथा रामनाथ चौरसिया के पुत्र विशाल कुमार के साथ ही चतुर्गुण सिंह के पुत्र रविशंकर कुमार आदि शामिल है। जिनको गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन