समाजसेवी स्वः यमुना सिंह का मना पुण्यतिथि,दो दर्जन लोगों को अगंवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
गरखा(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कुदरबाधा पंचायत के कुदर बाधा गाँव मे समाजसेवी प्रखर वक्ता स्पष्टवादी स्वः यमुना प्रसाद सिंह का पुण्यतिथि उनके आवास कुदर बाधा में मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजली दी गई। वहीं पुर्व जिप जिला अध्यक्ष सह जदयू के प्रदेश नेता वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा की वे कुशल समाजसेवी एवं निडर व्यक्तित्व के धनी थे। वे जो भी कार्य करते थे, पुरी ईमानदारी एव निष्ठा के साथ करते थे। इस अवसर पर दो दर्जन लोगों को अगंवस्त्र से सम्मानित करते हुए मास्क का भी वितरण किया गया। वे हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार राणा सिंह पिन्टु के दादा है, स्वः सिंह अपने जीवन काल मे विभिन्न क्षेत्रों कई उल्लेखनीय कार्य किया है। जो आज भी गाँव जवार के लोगों द्वारा चर्चा किया जाता है। समाजसेवी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करने वालों में भाजपा सारण जिला के संगठन पदाधिकारी श्रीनिवास सिंह, भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी संजय सिंह, नरेन्द्र सिंह, सेवानिवृत सैनिक अवधेश सिंह, शिक्षक राजन सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अविनाश सिंह, संटु सिंह, दीप प्रकाश सिंह, सचिन सिंह, कृष्ण मोहन सिंह आदि शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग