खेल-खेल में पेड़ से गिरने पर 13 वर्षीय बच्चे की मौत, सदमें में परिजन
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसई गांव में बुधवार को बच्चों के पेड़ पर दोला-पाती खेलने के दौरान गिर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई। मामले में मृतक बच्चे की पहचान सिसई गांव निवासी कन्हैया साह के तेरह वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शाम में गांव के बच्चों ने दोला पाती खेलने के इसे लिए बुला ले गये। वही थोड़ी देर बाद हल्ला गुल्ला सुनकर गये तो वह वहां घायलावस्था में गिरा पड़ा था। जिसे आनन-फानन में मशरक पीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मशरक पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। बच्चे के परिजनों के चित्कार से थाना परिसर का माहौल गमगीन हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग