मढ़ौरा में राशनकार्डधारियों के घर-घर जाकर आधार कलेक्शन कर रहे हैं विकास मित्र
मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं नगर पंचायतों में राशन कार्ड से सीडिंग कराने से वंचित लोगों के घर घर जाकर विकास मित्र आधार कार्ड, राशनकार्ड एवं खाता का छायाप्रति प्राप्त कर रहे है। मिली जनकारी के अनुसार वैसे कार्डधारियों का आधारकार्ड प्राप्त किया जा रहा है। जिनका राशनकार्ड एवं आधार से मिशमैंचिंग है या आधार से राशनकार्ड से लिंक नहीं किया गया है। जिससे उनके बैंक खाते में लाॅक डाउन के दौरान सहायता राशि नहीं आया है। इस संबंध में विकास मित्र अवधेश राम एवं अजय कुमार राउत ने बताया कि हमलोगो राशनकार्डधारियों से आधार कार्ड, बैंक खाता व राशनकार्ड का छायाप्रति प्राप्त कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग