पानापुर में हरियाणा से आये युवक की सूचना पर गांव में हड़कंप
पानापुर(सारण। थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में मंगलवार की रात हरियाणा से घर आये एक युवक की सूचना पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।कोरोना वायरस के संक्रमण के दहशत से ग्रामीण भयभीत हो गये। दहशतजदा ग्रामीण बुधवार को स्थानीय थाना, पीएचसी एवं बीडीओ को सूचना देकर उक्त युवक की जांच कराने की मांग की एवं उसे क्वारंटाईन करने को कहा। हालांकि प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी अपना पल्ला झाड़ते नजर आये। बीडीओ मो.सज्जाद ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए अन्य प्रदेशों से आनेवाले लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारनटाइन केंद्रों पर पहुँचाने की जिम्मेवारी सम्बंधित पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य की होगी। बीडीओ मो.सज्जाद ने राज्य सरकार के प्रधान सचिव के पत्र का हवाला देते हुए प्रखंड के सभी मुखियाओं को इस आशय का पत्र प्रेषित करते हुए कहा है कि बाहर से आनेवाले अप्रवासी मजदूरों एवं अन्य व्यक्तियों की सूची प्रतिदिन स्थानीय थाना एवं प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करायें। उन्होंने बताया कि बाहर से आनेवाले लोगो के लिए 3 क्वारनटाइन सेंटर बनाये गए हैं। फिलहाल महम्मपुर सेंटर पर टोटहा जगतपुर गांव के दो युवकों को क्वारनटाइन किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग