छपरा: बाइक लूट की याेजना बना रहे 7 अपराधियों को पुलिस ने तीन लूट की बाइक व हथियार के साथ किया गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाइक लूट की योजना बनाते छह अंतरजिला बाइक चोरों को पुलिस ने छापेमारी करते हुए अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से तीन चोरी की बाइक के आलावें एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। मामले की प्राथमिकी थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने स्वलिखित बयान पर दर्ज किया है। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपरा के विवेक कुमार सिंह, सिवान जिले के भगवानपुर थाने के अरुआं के आदित्य सिंह, खैरा थाना क्षेत्र के साहिनपुर का लालू कुमार, मानोपाली का अरमान हुसैन एवं सुरेश राय तथा हाफिजपुर का नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि बाइक चोर गिरोह का मास्टर माइंड पिपरा निवासी रजनीश कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने सभी के विरुद्ध बाइक लूट की योजना बनाने, चोरी की बाइक रखने तथा अवैध कट्टा रखने का मामला दर्ज किया है। इधर, फरार बाइक चोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जूटी है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी रात सह मात का खेल खेलती रही। पुछताछ के क्रम में अपराधियों ने बताया कि बाइक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए सभी गत सोमवार के दिन भिट्ठी, धोबवल, कोल्हुआ, मानोपाली आदि गांवों में घूमकर रेकी की थी। योजना के अनुसार सभी को कोल्हुआ में मिलना था। शाम को एक ही बाइक पर सवार होकर विवेक सिंह और आदित्य सिंह कोल्हुआ की ओर निकले थे। कोल्हुआ में गश्त कर रही पुलिस को देख वे बिपरीत दिशा में भाग चले। युवकों को भागते देख पुलिस ने उनका पीछा किया। दोनों पुलिस से बच कर तो निकल गए। लेकिन वे बाइक से गिर जख्मी हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों युवक सहाजितपुर में ईलाज करा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस जबतक जख्मी चोरों के पास पहुंचती, तबतक वे वहां से भाग चले। दोनों पिपरा गांव में आकर छुपे थे। जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छापेमारी कर बाइक बरामद की गई तथा उनके अन्य साथियों को एक एक कर गिरफ्तार किया गया। चोरों ने बाइक चोरी के मामले में पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। जिसके आधार पर पुलिस बाइक चोर सरगना तक पहुंचने में जूटी है। मालूम हो कि बनियापुर और सहाजितपुर थाना क्षेत्र में बिगत दो महीने में आधा दर्जन से अधिक बाइक की चोरी हुई है। ऐसे में चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से अंदेशा जताया जा रहा है कि जल्द ही चोरी गई बाइक के संदर्भ में कुछ पुख्ता जानकारी प्राप्त हो सकती है। जिसके आधार पर पुलिस कुछ अन्य बाइकों को बरामद कर सकती है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी