लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर कपड़ा व्यवसायियों पर सीओ ने की कार्रवाई
बनियापुर(सारण)। लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए कपड़ा का दुकान खोलने वाले दो दुकानदारों की जांच अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने कार्रवाई की है। अंचलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान हरपुर बाजार पर मुकेश कुमार का मिनी मॉल और टुनटुन साह का कपड़ा का दुकान खुला पाया गया।जिसकी जांच कर सदर अनुमंडलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। जिनके आदेश के आलोक में आगे की कारवाई करने की बात बताई गई। मालूम हो कि लॉक डाउन के बावजूद भी मुख्यबाजार बनियापुर सहित कई अन्य बाजारों पर चोरी-छिपे कई प्रतिबंधित दुकानें भी खुल रही है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग