छपरा की रहने वाली मशहूर अभिनेत्री वैष्णवी ने नीतीश सरकार से कोरोना यानी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से आम लोगों के बचाव को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा है कि सरकार जी, आप दवा नहीं दिलवा सकते, सबका टेस्ट नहीं करवा सकते, ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं करवा सकते, बेड नहीं दिलवा सकते, खाली पड़े बेड को जल्दी से मरीजों के शुरू नहीं करवा सकते, अस्थाई अस्पताल तो नहीं ही बनवा सकते हैं, पर लॉकडाउन तो लगवा ही सकते हैं। कुछ हद तक तो स्प्रेड कम होगा। पिछले चार दिन से मीटिंग पर मीटिंग कर रहे हैं, पर अबतक कोई फैसला नहीं ले पाए। बेरोजगारी बढ़ेगी, बहुत बढ़ेगी, पर उसके लिए आप जैसे जनप्रतिनिधियों की सैलरी व सुविधाएं किस दिन काम आएंगी। आज अगर सही से सरकार धर्म निभाइएगा तो यकीनन आपकी प्रजा भी अपना प्रजा धर्म निभाने से पीछे नहीं हटेगी। प्रजा की जान बचा लीजिए प्रभु। कभी-कभार आप अपने घर से निकलिए और देखिए लोग कैसे जीते हैं, मरते हैं।


More Stories
आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
गणतंत्र दिवस सह संविधान रक्षा दिवस