पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने शनिवार को मशरक पीएचसी में कोरोना वैक्सीन लिया। पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहा की ये कोविड का पहला डोज़ है,वैक्सीन लेने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं उन्होंने क्षेत्र के तमाम 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगो को कोविड का टीका लेने के लिए अपील की।उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायतों के जनता से अपील किया की सभी अपनी वैक्सीन लगवा लें।साथ हीं सभी क्षेत्र वासियों से अपील किया कि ‘सरकार के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए घर से बाहर निकलें। मास्क का इस्तेमाल करें। हाथों में सेनेटाइजर करें। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग