राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त कर लिया। मौके पर ही दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि तुर्की गांव निवासी शत्रुघ्न राय के घर शराब कारोबारियों द्वारा एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में शराब उतारा जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे छापेमारी कर कार से 208 पीस फ्रूटी शराब के साथ शराब धंधेबाज तुर्की निवासी शत्रुघ्न राय एवं मशरक थानांतर्गत बहादुरपुर निवासी लोकेंद्र प्रताप सिंह को मौके से गिरतार कर लिया। वहीं पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। जबकि कार मालिक तुर्की निवासी सुनील सिंह मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों को रविवार को जेल भेज दिया गया। जबकि फरार गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग