राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भटौरा गांव निवासी व तरैया संवाददाता राजकिशोर साह को रविवार को पितृशोक हो गया। गवन्द्री हाईस्कूल से अवकाश प्राप्त कर्मचारी धनेश्वर साह की रविवार को निधन से पूरा परिवार शोकाकुल हैं। उनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी और ये काफी दिनों से लकवा से ग्रस्त थे। राजकिशोर साह के पिता ने गवन्द्री हाई स्कूल में पियून की नौकरी कर अपने पांच पुत्र और तीन पुत्रियों की परवरिस की थी। रविवार को दोपहर उनके निधन के बाद शोकसंतप्त पत्रकार राजकिशोर साह को दर्जनों लोगो ने सांत्वना दी और उन्हें इस दुःख की घड़ी में उनका ढाढस बढाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग