राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिठौरी उस्ती गांव में एक युवक को मामूली विवाद में चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद घायल की माता कौशल्या देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं घटना की प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि नामजद अभियुक्त अमित चौरसिया द्वारा एक शेडनुमा मकान में अवैध धंधे करने के विरोध की वजह से चाकू से भोला राय पर वार कर जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस ने नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग