राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी में कुल 38 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। जिनमें 11 लोग पॉजिटिव पाये गए। वहीं ऑक्सीजन लेबल की कमी के कारण एक पीड़ित वृद्ध महिला ने रविवार को दम तोड़ दिया। मृतिका माड़ीपुर कला गांव निवासी स्व. सहदेव सिंह की पत्नी बतायी जाती है। सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन महिला को मांझी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जिसके बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें छपरा रेफर कर दिया। मगर रास्ते में हीं उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि एक दिन पहले एक मई को मांझी में 42 लोगों के कोविड-19 की जांच की गई थी जिनमें 6 लोग पॉजिटिव पाये गए थे। वहीं स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मांझी मियांपट्टी के अलाउद्दीन अंसारी ने दम तोड़ दिया था। इलाज के पूर्व जांच रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग