राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मंझोपुर गांव स्थित नट बस्ती में रविवार की सुबह में अचानक बिजली की शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव स्थित जितेंद्र नट के फुसनुमा घर में सुबह करीब 10 बजे बिजली की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। आसपास के लोगों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन आग की लपक इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने पूरे घर को जलाकर राख कर दिया। इस दौरान आग बढ़ते हुए बगल के घर राजू नट के फुस5 घर में भी पकड़ लिया। जिससे उनका भी घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की में घर में रखें हुए चावल, आटा, कपड़ा, गहना, एवं कीमती सामान जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में दोनों परिवारों के हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस संबंध में जितेंद्र नट की पत्नी ललिता देवी एवं राजू नट की पत्नी रीता देवी ने तरैया थाने में संयुक्त रुप से एक आवेदन पत्र दिया है। पुलिस प्राप्त आवेदन पत्र के आलोक में उचित कार्रवाई करने में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग