राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/ (सारण)। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को 75 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन के द्वारा रैपिड एंटीजन किट से किया गया। इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि कोविड-19 की जांच के दौरान एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार समेत विभिन्न गांवों के 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम इन्दू देवी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिन्हें आवश्यक दवाएं व जरूरी निर्देश के साथ अपने घरों में क्वारेंटाईन रहने के लिए भेज दिया गया है। इसके एक दिन पहले शनिवार को जांच के दौरान चैनवा उप डाकघर के उप डाक पाल संतोष कुमार समेत 16 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग