आँगनबाड़ी केन्द्रों पर किया गया दूध का वितरण
पानापुर (सारण)- गुरूवार को पानापुर परियोजना के आँगनबाड़ी केन्द्रों पर दूध का वितरण किया गया।विभागीय निर्देशानुसार 3वर्ष से 6वर्ष के बच्चों को गर्म पक्का भोजन के बदले घर ले जाने के लिए सुखा राशन का वितरण किया गया था। तथा अनौपचारिक शिक्षा के बच्चों को एक एक पैकेट दूध का वितरण करना था।जिसके आलोक में परियोजना से दूध की प्राप्ति होने पर सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी बच्चों के अभिभावकों को दूध का एक एक पैकेट वितरण किया गया।भोरहाॅ के कोड संख्या 85 पर 37बच्चों को,कोड संख्या 89के 34बच्चों तथा कोड संख्या 91के 36 बच्चों सहित सभी पंचायतों में दूध का वितरण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग