प्राथमिकि दर्ज विवाद को लेकर दलित युवक के घर जाकर किया गाल-गलौज व मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही लोगों द्वारा दरवाजे पहुँच जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के सतुआ गांव का है। दर्ज प्राथमिकि में पीड़ित उमेश राम ने बताया है कि अपने भाइयों के साथ दरबाजे पर बैठे थे। तभी गांव के ही भुअर अंसारी, सरफुदीन अंसारी, नसरुल्लाह अंसारी, डॉ साबिर हुसैन और अहमद अंसारी हाथ मे लाठी-डंडा लेकर दरबाजे पर पहुँच जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दिए। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे। जिसके बाद बीच-बचाव किये।झगड़ा का कारण रास्ते को लेकर जमीनी विवाद बताया गया है।एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग