नई दिल्ली, (एजेंसी)। जापान में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच टोक्यो ओलंपिक खेलों पर अब खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कोविड-19 को देखते हुए जापान के कई प्रमुख शहरों में 11 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को इस महीने के अंत तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ते केसों के चलते लॉकडाउन को इस पूरे महीने तक रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि बाकी देशों के मुकाबले कम सख्त आपातकालीन उपाय को 11 मई को खत्म होना था, लेकिन अब यह इस महीने के अंत तक रहेगा। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई, 2021 से होना है। यह दूसरी मर्तबा है जब जापान के टोक्यो शहर में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। टोक्यो में इससे पहले 1964 में हुए ओलंपिक खेलों के जरिए जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में हार से तेजी से उबरने का जश्न मनाया था, लेकिन इस बार खेलों के आयोजन को लेकर कई अलग नियम और पाबंदियां होंगी। बेशक खिलाड़ियों का लक्ष्य मेडल जीतना होगा लेकिन कुछ और लोग सिर्फ इतना चाहेंगे कि बिना किसी समस्या के खेलों का आयोजन हो, इन खेलों के जरिए कोविड-19 संक्रमण न फैले और राष्ट्रीय गौरव बना रहे।


More Stories
कला के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए कलाकारों का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
67 वीं राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता फुटबॉल अंडर-17 बालिका प्रतियोगिता का 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगा आयोजन