राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुण्ठपुर (गोपालगंज)। प्रखंड में कोरोना संक्रमण का कहर थमने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रखंड के दर्जनभर गांवों में कुर्ला से कर मन के मरीज अधिक मिलने के कारण उन्हें हॉट स्पॉट माना जा रहा है। इस बार हुई जांच में प्रखंड के सभी पंचायतों के लोगों का सैंपल एकत्रित किया गया था। पांच मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर आरटीपीसीआर जांच के लिए कैंप लगाया गया था। कैंप में 122 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हेल्थ मैनेजर अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। आइसोलेट मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से किट मुहैया कराई गई है। जिसमें दवा सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं। बता दें कि बैकुंठपुर में एक अप्रैल से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 355 तक पहुंच गई है। जिनमें 210 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 145 एक्टिव मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन या फिर कोविड केयर सेंटर एएनएम ट्रेनिंग कॉलेज बनकटी में चल रहा है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास