राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुण्ठपुर (गोपालगंज)। कोरोना महामारी एवं बाढ़ आपदा को लेकर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को कई आवश्यक बिंदुओं टास्क सौंपा गया। डीसीएलआर वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एवं डीएम ने प्रतिवर्ष बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाके के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन गांवों में कैंप लगाकर कराने का निर्देश दिया। बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपाय पर भी चर्चा की गई। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीओ राकेश कुमार दुबे, बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीकुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एमओआईसी डॉ अनिल कुमार सिंह सहित कई अधिकारी शामिल थे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास