राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुण्ठपुर (गोपालगंज)। प्रखंड मुख्यालय के दिघवा दुबौली बाजार में मंगलवार को खरीदारी को लेकर लोगों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। डाक बंगला रोड एवं खादी भंडार रोड में जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी बाजार में लॉक डाउन का अनुपालन कराने के लिए उतर पड़े। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में तीन दुकानों को सील किया गया। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, सीओ राकेश कुमार दुबे, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार की उपस्थिति में कॉस्मेटिक दुकान, सैलून सहित तीन दुकानों को सील किया गया। इस दौरान नियम की अवहेलना करने के आरोप में कई दुकानदारों को दंडित भी किया गया। बीडीओ ने बताया कि सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक दूध, फल, किराना व सब्जी की दुकानों को खोलने का निर्देश प्रशासनिक स्तर पर दिया गया है। इसका नाजायज फायदा उठाते हुए जूता- चप्पल, कॉस्मेटिक, पान, चाय, मिठाई सहित अन्य दुकानें खोली जा रही थी। दिघवा दुबौली बाजार में दुकान सील करने की पहली बार हुई करवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में प्रखंड में अब तक दस दुकानों को सील किया जा चुका है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास