नगरा : ओ पी क्षेत्र के बंगरा गाँव के समीप बुधबार की मध्य रात्रि ।के सुनसान जगह पर खड़ा हो कर अपराध की योजना बना रहे अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर नगरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त अपराधी एक देशी कट्टा एवं एक गोली के साथ अपराध की योजना बना रहा था। सुनसान जगह पर खड़े व्यक्ति को देखकर नगरा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसको पकड़ कर चेक किया गया तो उसके पास से एक देसी कट्टा एवं एक गोली बरामद किया गया ।उक्त व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी राम दयाल महतो का पुत्र पंकज कुमार बताया जाता है । इस बाबत नगरा थाना प्रभारी ने कहा कि गुरुवार को उसको जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग