राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर गांव निवासी व पचभिण्डा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय सिंह का मंगलवार की दोपहर बाद कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। वे करीब 50 वर्ष के थे और वर्ष 2011 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पचभिण्डा पंचायत के वार्ड संख्या-04 से वार्ड सदस्य का चुनाव जीतकर पंचायत के उप मुखिया का पद हासिल किये थे। जानकारी के अनुसार उन्हें लगभग एक सप्ताह से सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद 10 मई को रेफरल अस्पताल तरैया उनका कोविड-19 की जांच कराया गया। जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकों ने उसी दिन उन्हें छपरा सदर में रेफर कर दिया। छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान 11 मई को उनकी ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। रेफरल अस्पताल द्वारा उनके परिजनों को पीपी कीट उपलब्ध कराया गया जिसके बाद परिजनों ने पीपी कीट पहनकर उनका अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग