राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/सारण। एकमा थाना परिसर में बुधवार को भारी मात्रा में देशी शराब को विनष्ट किया गया. इस दौरान कुल 16 विभिन्न काण्डों में जब्त की गई देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। सारण डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी सीओ कुमारी सुषमा की मौजूदगी में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर कुश कुमार व एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी की उपस्थिति में थाना परिसर में ही 423.9 लीटर देशी शराब को जमींदोज कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग