पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक तरैया शीतलपुर सिवान एस एच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के बड़ी मुशहर टोली के पास गुरूवार की सुबह अनियंत्रित बालू लदा 18 चक्का टेलर हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर गढ़े में पलट गया। जिसमें चालक और खलासी को लोगों ने बाहर निकाला। मामले में चालक द्वारा बताया गया कि वह बालू लदा टेलर यूपी 53 ईटी 2782 लेकर गोपालगंज की तरफ जा रहा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से बचने के चक्कर में गढ़े में पलट गये। जिसमें टेलर ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है वही वे और खलासी बाल बाल बच गए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग