राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बुधवार की रात्रि ग्रामीण स्तर पर दुकान से बकाया मांगने के विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान चैनपुर गांव निवासी स्व किशुन सिंह के 60 वर्षीय पुत्र बसंत सिंह के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि बकाया मांगने के विवाद में मारपीट हो गई जिसमें घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को सूचना देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग