राष्ट्रनायक न्यूज।
गोपालगंज। बैकुंठपुर प्रखंड के राजापट्टी कोठी बाजार में गुरुवार को लॉकडाउन के दौरान सरकारी निर्देश का उल्लंघन करने के आरोप में बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने चार दुकानों को सील कर दिया। बीडीओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अनावश्यक रूप से दुकान खोलने की वीडियो वायरल हुई थी। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। राजापट्टी कोठी बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर जुर्माना भी किया गया। स्टेट हाईवे 90 पर बाइक एवं अन्य वाहनों की भी जांच की गई। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर चालकों को दंडित किया गया। जबकि बाइक पर डबल एवं ट्रिपल लोड को लेकर जुर्माना किया गया। बीडीओ ने बताया कि जनता बाजार, दिघवा दुबौली, पकड़ी मोड़, मीराटोला सहित कई बाजारों में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान दूध, फल, सब्जी व किराना दुकानों को प्रतिदिन सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक ही खोलने का निर्देश दिया गया। दवा दुकानें 24 घंटे खोली जा सकती है। इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार की दुकान नहीं खोलने का निर्देश दिया गया।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास