संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के बीच मुस्लिम भाइयों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अमन, चैन और शांति के पैगाम के साथ शुक्रवार को सादे समारोह में ईद- उल-फितर का पर्व मनाया। इस दौरान मुस्लिम भाइयो द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मस्जिदों के बजाय घरों में ही ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने बताया की कोरोना महामारी से निजात दिलाने के साथ-साथ देश और समाज में अमन, चैन और सुकून को लेकर अल्लाह तला से दुआ माँगी गई। जिसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।जिसमे दोनों संप्रदाय के लोगो के शामिल होने से गंगा-यमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। इधर ईद पर्व को लेकर पुलिस काफी सतर्क और मुस्तैद दिखी। सुबह से ही पुलिस गस्त तेज रही। इस दौरान बनियापुर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी और सहाजितपुर थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार स्वयं गस्ती की कमान संभाले रहे। वही ईद को लेकर समान्य दिनों की तुलना में सुबह में भी सड़के सुनी रही और ज्यादतर दुकाने भी बंद दिखी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग