नयी दिल्ली, (एजेंसी)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और लोगों से कोविड-19 से निपटने के लिए सभी नियमों का पालन करने एवं देश की भलाई के लिये काम करने का संकल्प लेने को कहा। राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को ईद मुबारक।’’ उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे और मेल-जोल की भावना को मजबूत करने तथा स्वयं को मानवता की सेवा करने के लिए फिर से समर्पित करने का अवसर है। कोविंद ने कहा, ‘‘आइए, हम कोविड-19 से निपटने के लिए सभी नियमों का पालन करने का तथा समाज व देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली