पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। इसुआपुर बाजार के दक्षिणी छोड़ पर छपरा-सत्तरघाट मुख्य सड़क स्थित व्यापार मंडल के पास शनिवार को मोटरसाइकिल तथा बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इसुआपुर पुलिस ने सीएचसी इसुआपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के राहिमपुर गांव के सिपाही साह का 30 वर्षीय पुत्र राजू साह व मिठाई साह का 22 वर्षीय पुत्र शंकर साह तथा अंवारी गांव के लाल बहादुर साह का 22 वर्षीय पुत्र भोला साह शामिल है। तीनों के सर तथा पैर में गंभीर चोटें आई हैं।वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जिसे इसुआपुर पुलिस जप्त कर थाने ले गई। गंभीर रूप से घायलों का बयान दर्ज नहीं हो पाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग