राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुण्ठपुर (गोपालगंज)। प्रखंड के रेवतिथ बाजार पर लॉक डाउन का उल्लंघन कर दुकान चलाने के आरोप में दो दुकानों को सील कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं अंचल पदाधिकारी राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलकर ग्राहकों की भीड़ जुटाने की तस्वीर वायरल हुई थी। जिसके आधार पर छापेमारी कर दुकान सील कर दिया गया।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास