राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुण्ठपुर (गोपालगंज)। बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर सीओ राकेश कुमार दुबे ने शनिवार को तटबंधों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक पॉइंटों पर चल रहे बचाव कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं को कई आवश्यक निर्देश दिए। मटियारी रिंगबांध पर ध्वस्त बेडवार का भी उन्होंने निरीक्षण किया। जमींदारी बांध, सारण मुख्य तटबंध तथा सारण रिटायर्ड तटबंध पर चल रहे तटबंध निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाने का निर्देश भी संवेदकों को दिया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास