संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बैशाख का महीना अपने पूरे शबाब पर है। इस बीच तपती दोपहरी, भीषण गर्मी, पुछवा हवा की प्रभाव से लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का जिना मुहाल हो गया है। सूर्योदय के साथ ही दिन में जो गरमाहट शुरू हो रही है। उसका असर देर रात्रि तक भी जारी रहता है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है। आलम यह है की पूर्वाहन दस बजे के बाद से ही लोग घर से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे है। हालांकि कामकाजी महिलाओ और पुरुषो को मज़बूरी में अपने गंतब्य तक जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर वर्ग के लोगो को उठानी पड़ रही है।जिन्हें अपनी रोजीरोटी चलाने के लिये मजबूरन धूप की परवाह किये बगैर कार्य में लगे रहना पड़ रहा है।
गर्मी को देखते हुए पेय पदार्थो और रसदार फलो की बढ़ी डीमांड
तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी से निजात पाने के लिये मौसमी फलों मसलन तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि मौसमी फलों की माँग बढ़ गई है। अन्य फलो की तुलना में इन फलो की बिक्री जोरो पर है।जिससे स्थानीय स्तर पर फलो की खेती करने वाले लोगो को अच्छी आमदनी हो रही है।वही इन फलो के सेवन से आमलोगो को गर्मी से थोड़ी संतुष्टी मिल रही है।इधर चने के सत्तू, गन्ने का रस, कोल्ड ड्रिंक्स आदि को भी लोग पेय पदार्थ के रूप में काफी पसंद कर रहे है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि