पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत के देवरिया गांव में वार्ड – 12 के एक युवक की दमन में मौत हो गई मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक वार्ड-12 के वार्ड सदस्य राजकिशोर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विकास कुमार सिंह उर्फ विकेश हैं। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार था। मृतक की शादी 3 वर्ष पूर्ब हुई थी, मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था, वह दमन में अपने चाचा और भाई के साथ रहता था।मृतक को दो माह पूर्ब ही पुत्र ने जन्म लिया है, वह छः माह पहले ही दमन गया था, वह होटल मैनेजमेंट करने के बाद वह दमन में जॉब करता था। मृतक की पत्नी पूजा देवी का दो माह के बच्चे को लेकर रोते रोते बेहोश हो जा रही है। मृतक का दाह संस्कार दमन में ही भाई और चाचा की उपस्थिति में कर दिया गया। मृतक के पिता को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना देने मुखिया अजित सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,शिक्षक सह संकुल समन्वयक मुकुल कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक मधुसूदन सिंह, डॉ शेषनाथ सिंह, संजीत सिंह,हरेंद्र सिंह ने ढांढस बंधाया।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम