लाॅक डाउन के उल्लंघन करने पर कपड़ा व इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज
मशरक(सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली बाजार पर लाॅक डाउन की अनदेखी कर व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलकर ग्राहकों की भीड़ लगाने पर दो दुकानों के प्रोपराइटर पर मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने कांड संख्या 226/20 के तहत गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज किया है। मामला है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लाॅक डाउन में बहरौली बाजार पर कपड़ा दुकानदार शत्रुध्न सांह पिता- स्व विशुनी साह बहरौली कुंवर टोला और इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार शंकर शर्मा पिता- रामजी शर्मा मशरक तख्त निवासी अपने दुकान को खोलकर सामान बेच रहे थें और दुकान के आगे ग्राहकों की भीड़ लगी थी। पुलिस गश्ती दल के जमादार हरेंद्र कुमार ने गश्ती के दौरान दोनों पर कारवाई किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग