राजद विधायक ने सौंपी कोरोना आइसोलेशन सेन्टर के लिए बीएड काॅलेज की चाभी
मशरक(सारण)। छपरा हाइवे-90 पर अवस्थित बाबा बासुदेव सिंह बीएड काॅलेज को सीओ ललित कुमार सिंह की मौजूदगी में बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने दूसरे राज्यों से आये प्रवासी लोगों को 21 दिनों तक रहने के लिए दिया। मौके पर विधायक केदारनाथ सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लाॅक डाउन की घोषणा के चलतें दूसरे राज्यों से आये मशरक प्रखंड के लोगों को 21 दिन आइसोलेशन सेंटर में रहने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन को बीते 20 मार्च को पत्र लिखकर देने का आग्रह किया था। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में उच्च विद्यालय मशरक में कोरोना आइसोलेशन सेंटर खोला गया है जिसमें 31 लोग पहुंचे हैं वही जिला से जानकारी आयी है कि दूसरे राज्यों से और प्रवासी आ रहें हैं उनके रहने के लिए दूसरे कोरोना आइसोलेशन सेंटर के लिए विधायक केदारनाथ सिंह ने अपने बीएड काॅलेज को इस्तेमाल के लिए दिया। रविवार को साफ सफाई की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग