पति ने पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकाला,प्राथमिकी दर्ज
तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में पति के द्वारा पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है। इस संबंध में पीड़िता चिंता देवी ने अपने पति पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के समय से ही मेरे पति मेरे साथ मारपीट करते है व मारपीट कर घर से भगा देते है और कहते है कि तुम भाग जाओ मैं दूसरा शादी कर लूंगा। वही दो बार उसके शरीर पर किरोसिन तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास भी कर चुके हैं। वही 01 मई 2020 को मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिये हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जॉच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग