एकमा विधायक ने डीलरों के साथ की बैठक, कहा- सभी राशन कार्डधारियों को निर्धारित दर एवं वजन पर दें राशन, अन्यथा होगी कार्रवाई
मांझी(सारण)। एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ घुमल सिंह ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार तथा सात पंचायत के जन वितरण दुकानदारों के साथ महम्मदपुर स्थित बीसीएस सेंट्रल स्कूल में बैठक किया। जिसमें सभी जन वितरण दुकानदारों को सभी कार्डधारकों को सरकार के द्वारा दिये जाने राशन उचित मूल्य पर देने का निर्देश दिया। सभी लाभुकों को प्रति मिलने वाली प्रति यूनिट तीन किलोग्राम चावल तथा दो किलोग्राम गेहूं सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्य पर देने का निर्देश दिया। आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार को प्रखंड के सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य तथा कार्ड पर अंकित यूनिट के हिसाब से वितरण सुनिश्चित कर वितरण कराने के निर्देश दिया। किसी भी उपभोक्ता के द्वारा कम राशन तथा अधिक मूल्य लेने की शिकायत मिली तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा कर जेल भेजने की कार्यवायी की जाएगी। सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के अलावा कोरोना से बचाव का पूरा ख्याल करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर भजौना-नचाप ल मुखिया मनीष सिंह, शैलेन्द्र उपाध्याय, सतेंद्र उपाध्याय, आकाश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग