यूपी पुलिस ने दो दर्जन से अधिक प्रवासियों को बिहार सीमा में लौटाया
मांझी(सारण)। यूपी पुलिस ने जब लोगों को सीमा से लौटाया तो वे निराश होकर पुनः जयप्रभा सेतु से होकर बिहार की सीमा में मांझी पहुंच गए और कहा कि यह बर्ताव हमें अच्छा नहीं लगा। लौटे दो दर्जन लोग शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया जनपद के सहतवार व सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांवों की 20 महिलाएं व 3 पुरुष बिहार के अररिया जिला में 2 माह पहले आये थे। महिलाओं ने बताया कि वे गांव में घूम-घूम कर पारंपरिक गोदना (टैटू) गोदने का काम करती हैं, जो उनका पेशा है। लॉक डाउन के कारण वह फंस गई थी। सरकार द्वारा बार-बार समय सीमा बढ़ाये जाने पर जब मन ऊब गया तो अपने दल के साथ पैदल हीं निकल पड़ी। रिविलगंज व मांझी थाना पुलिस ने सहयोग करते हुए एक डीसीएम ट्रक पर बैठा कर बिहार व यूपी की सीमा तक भेजवा दिया। लेकिन वहां चांददियर चेकपोस्ट पर तैनात यूपी पुलिस द्वारा रोक दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग